BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2025, 8:21 pm
KHABAR : पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल महेश गार्ड लाईन में पुलिस स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, शहीद वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कर्तव्यपथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल महेश गार्ड लाईन इन्दौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम शोक परेड (पुलिस स्मृति दिवस) आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर संतोष कुमार सिंह एवं समस्त उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।

लद्दाख स्थित हॉट स्प्रिंग की यात्रा देश के प्रत्येक पुलिस कर्मचारी के लिए तीर्थ है, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक करम सिंह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उनके 20 सहयोगी 21 अक्टूबर 1959 को अन्य दिन की तरह हॉट स्प्रिंग जो कि समुद्र तल से 4681 मीटर स्थित है। भारतीय सीमा पर गस्त पर थे। तभी चीनी सैनिकों ने पहाडी की चोटी से भारतीय गस्ती दल पर हमला बोला, जिसमें 11 वीर सपूत शहीद हुए व अन्य को कैदी बना लिया गया। समूचे भारत की पुलिस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को ष्पुलिस स्मृति दिवसष् के रूप में मनाती है एवं सभी पुलिस इकाईयाँ उस वर्ष शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद करते हैं।

एक सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक की अवधि में कुल 191 अधिकारी-कर्मचारी कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए। जिसमें मध्यप्रदेश से 11 अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हैं। शहीदों के नाम का वाचन सेनानी 15वीं /प्रथम वाहिनी विसबल इन्दौर अभिषेक आनंद द्वारा किया गया। प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, आरएपीटीसी एवं होमगार्ड इन्दौर के प्लाटून सहित समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई।

साथ ही पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण इन्दौर अनुराग, पुलिस महानिरीक्षक विसबल (प.क्षे.) चन्द्रशेखर सोलंकी, अति० पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रामीण, इन्दौर, पुलिस उप महानिरीक्षक, नारकोटिक्स इन्दौर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस स्मृति दिवस परेड की कमाण्ड सतेन्द्र शर्मा, निरीक्षक (विसबल) 15वीं वाहिनी विसबल, इन्दौर एवं उपकमान गजराज सिंह चौहान, उपनिरीक्षक (विसबल) प्रथम वाहिनी विसबल, इन्दौर द्वारा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भी उपस्थित होकर कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE