BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2025, 12:56 pm
KHABAR : दूसरों की जिंदगी रोशन करने का सुख ही सच्ची रोशनी, महिला समन्वय शाखा जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। खुशी और मुस्कान जीवन का सबसे बड़ा चमत्कार हैं, जो जीवन को सार्थक दिशा देते हैं। दूसरों की जिंदगी रोशन करने का सुख ही सच्ची रोशनी है। यह बात महिला समन्वय शाखा जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने कही।

शनिवार शाम 5 बजे, महू-नसीराबाद मार्ग स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ पर महिला समन्वय शाखा द्वारा दीपोत्सव पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुई। लक्ष्मी प्रेमाणी ने दीपावली का संदेश देते हुए कहा कि दीपक अंधकार को मिटाता है, उसी प्रकार हमें अपने मन का अंधकार आलस्य, झूठ और बुराई  दूर करना चाहिए। हमेशा सच्चाई, ईमानदारी और अच्छाई का दीप अपने मन में जलाए रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, पर्यावरण सुरक्षा और प्रेम-सद्भाव से त्योहार मनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ मिठाई और फुलझड़ियों के माध्यम से दीपावली का उत्सव मनाया गया। बच्चों को मिट्टी के दिए, मिठाइयाँ और पटाखे वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला समन्वय शाखा की सदस्य भाग्यवंती प्रेमाणी, पूनम रोहिडा, सुनीता पाटीदार, सुमन शर्मा, श्यामा चौहान सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE