BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2025, 4:08 pm
KHABAR : भाटखेड़ा गोशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा संपन्न, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा- प्रदेश सरकार गौवंश संरक्षण एवं दुग्‍ध उत्‍पादन बढ़ाने पर तेजी से कार्य कर रही है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गौ संवर्धन एवं संरक्षण के साथ दुग्‍ध उत्‍पादन को बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश में 2500 गौशालाओं में 4 लाख से अधिक गौवंश का पालन किया जा रहा है। सरकार ने गौवंश के बेहतर आहार के लिए प्रति गौवंश मिलने वाली 20 रुपए की राशि बढ़ाकर 40 रुपए कर दी है। यह बात नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बुधवार को श्रीमद भागवत गौशाला भाटखेड़ा में गोवर्धन पूजा करने के बाद आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसडीएम संजीव साहू, गौशाला के प्रबंधक कैलाशचंद्र अहीर, गौशाला संरक्षक नाथू सिंह राठौड़ भी मंचासीन थे।

मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार हमारी संस्कृति और विरासत को सहजने का कार्य कर रही है। विधायक परिहार ने सभी को गोवर्धन पूजा की बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि गोवर्धन पूजन, सुख समृद्वि और वैभव का प्रतिक है। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने भी अपने उद्बोधन में उपस्थित जनों को दीपावली गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज की शुभकांमनाए दी। उपसंचालक पशुपालन डॉ राजेश पाटीदार ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन पशु चिकित्सक डॉ. राजेश पाटीदार ने किया तथा अंत में डॉ. कैलाश अहीर ने आभार माना।

प्रारंभ में विधायक परिहार एवं अतिथियों ने गौशाला के प्रवेश द्वार पर गायत्री परिवार के आचायों के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोचार के साथ गोवर्धन पूजा की और गौशाला में जाकर गौ माता का पूजन- अर्चन किया। अतिथियों ने गायों को ग्रास खिलाई। विधायक ने गौ सेवा में लगे गौशाला के गौ सेवकों को अपनी और से एक-एक हजार रूपए प्रदान करने की बात कही और पुष्पहार से उनका सम्मान भी किया।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले की सभी गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अतिथियों ने गौशालाओं में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजन किया। इस अवसर पर दीपक नागदा, किशोर दास बैरागी, ईश्‍वर सिं‍ह, शुभम शर्मा, जितेन्‍द्र अहीर अन्‍य जनप्रतिनिधि, तहसीलदार संजय मालवीय यशपाल मुजाल्‍दा, डॉ. एआर धाकड़, पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE