मंदसौर। जिले में भावांतर भुगतान योजना के तहत 24 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी कार्य प्रारंभ होगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, मंडी सचिव, नोडल अधिकारी और राजस्व अधिकारी सक्रिय रूप से मुख्य एवं उप मंडियों का निरीक्षण कर चुके हैं।
किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं-
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगणों में पेयजल, छांव, विश्राम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही सभी मंडियों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहाँ किसानों को भावांतर भुगतान योजना से संबंधित जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।