झाबुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाईदूज हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है यह पर्व भाई और बहन के सहोदर स्नेह, परस्पर अपनत्व का प्रतीक है भाईदूज भाई-बहन के पवित्र बंधन के नैसर्गिक संरक्षण और पारिवारिक जीवन मूल्यों को मजबूत बनाता है, यह पर्व भारतीय समाज की उस देशज परम्परा का निर्वहन है जहां बहन के स्नेह में भाई का नैतिक दायित्व और जीवन पर्यन्त रक्षा का संकल्प निहित होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाईदूज का यह पर्व न केवल भाई-बहन के स्नेह का उत्सव है बल्कि सामाजिक एकता, नारी सम्मान के साथ-साथ हमारे पारिवारिक जीवन मूल्यों के संरक्षण का प्रतीक भी है, मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित भातृ द्वितीया/यम द्वितीया (भाईदूज) के विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के साथ आत्मीय संवाद किया एवं सभी को भाईदूज की शुभकामनाएं दीं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की बहनों के साथ संवाद के दौरान उनसे राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भावी प्राथमिकताओं की जानकारी भी साझा की उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे लाड़ली बहनों के रूप में 1 करोड़ 26 लाख बहनें मिली हैं, हम बहनों के जीवन में नई रोशनी, नई खुशी हम जोड़ रहे हैं। प्रदेश की सभी लाडली बहनों को अब हर माह 1500 रुपए की राशि मिलेगी बहनों के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं है बहनों के शब्द और उद्गार सुनकर अभिभूत हूं, आज बहनों को हम 250 रुपए की राशि शगुन के रूप में भेज रहे हैं आज बहनों के लिए समृद्धि का मार्ग खुला है हमारी बहनें लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती का समग्र रूप हैं, मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा प्रदेश है जहां लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हमारी बहनें हर महीने राखी और भाईदूज मनाती हैं उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों की समृद्धि का सीधा मार्ग है किसी भी जरूरत के वक्त लाड़ली बहनों को इस योजना से बड़ा संबल और सहयोग मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को हमारी सरकार अब तक 29 किश्तों में करीब 45 हजार करोड़ रुपए की सहायता राशि दे चुकी है मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों की मुस्कान ही मध्यप्रदेश की और हमारी सरकार की जमा पूंजी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाईदूज के पावन पर्व पर सभी लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर भाईदूज की बधाई देकर मुख्यमंत्री निवास पर सबका आत्मीय स्वागत किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाया, साफा पहनाया, नारियल दिया और भेंट देकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को उपहार भेंट दी और मिठाई खिलाकर आभार जताया। कार्यक्रम में मौजूद लाड़ली बहनों ने भाई-बहन के प्रेम और स्नेह पर आधारित निमाड़ी लोकगीत गाये, नृत्य किया और परम्परागत स्वर लहरियों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम स्थल को अपनत्व से भाव-विभोर कर दिया, लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाई दूज का पर्व भगवान श्रीकृष्ण और उनकी प्यारी बहन सुभद्रा के परस्पर स्नेह सहित यमराज और उनकी बहन से जुड़ी एक कहानी से प्रारंभ होता है जो रक्षाबंधन का महत्व है वही भाईदूज का भी महत्व है राज्य सरकार ने रोजगारपरक नीति तैयार कर बहनों को उद्योग में काम करने पर 5000 रुपए की राशि अतिरिक्त सहायता के रूप में देने का निर्णय लिया है अगर बहनें अपना उद्योग स्थापित करें तो उन्हें 2 प्रतिशत की छूट अलग से दी जा रही है, बहनों के नाम पर मकान, दुकान और जमीन की रजिस्ट्री कराने पर अलग से छूट दी जा रही है बहनें अपना उद्योग स्थापित करें और समृद्ध बने।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संसार की किसी भी सभ्यता में नारी शक्ति को इतना ऊंचा स्थान नहीं मिला जितना भारतीय सनातन संस्कृति में दिया जाता है भाईदूज बहन के आशीर्वाद और भाई के उत्तरदायित्व का पर्व है मुझे इस बात का गर्व है कि मध्यप्रदेश इस परंपरा को न केवल जीवित रख रहा है बल्कि उसे समाज की ताकत बना रहा है हम लाड़ली बहना योजना को एक नए चरण में ले जा रहे हैं जिस योजना ने करोड़ों बहनों के जीवन में उजाला भरा अब वह और भी बड़ी होने जा रही है, प्रदेश की बहनों के खाते में 1250 नहीं, बल्कि अब हर महीने 1500 रुपए आएंगे यह जो 250 रुपए बढ़ रहे हैं यह बहनों को नई हिम्मत, नई उम्मीद देंगे।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने मुख्यमंत्री को तिलक लगा कर एवं मिठाई खिला कर भाई दूज पर्व मनाया कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भाई दूज के अवसर पर प्रदेश की सभी बहनें आज मुख्यमंत्री डॉ यादव को आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं लाडली बहन योजना से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली बहनें अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर रही है बच्चों की स्कूल फीस भर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव आर्थिक रूप से बहनों को स्वावलंबी बनाने के लिए नई योजनाएं लागू करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, राज्य सरकार ने नगरीय निकायों और पंचायती राज व्यवस्था में बहनों को आरक्षण प्रदान किया है।
कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया आयुक्त महिला एवं बाल विकास निधि निवेदिता, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में आईं लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।