BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2025, 7:24 pm
KHABAR : समाधान ऑनलाईन में आवेदकों से मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया संवाद, बोले- सभी अधिकारी गुड गर्वनेंस एवं जनकल्‍याण के लिए नवाचार करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समाधान आनलाईन में दर्ज शिकायतों के आवेदकों से संवाद कर उनकी समस्‍याए सुनी और उनका समाधान किया। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए, कि सभी स्‍तर पर अधिकारी गुड गर्वनेंस एवं जनकल्‍याण के लिए नवाचार करें। जनसुनवाई भी सुशासन की मिसाल बने। तकनीकी कारणों से पुरानी लंबित सभी शिकायतों, प्रकरणों का अभियान चलाकर एक माह में शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें और प्रयास करें, कि आगे से जनशिकायतों की संख्‍या में कमी आए।

इस वीडियों कांफ्रेसिंग में मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देश दिए, कि सरकार के पास बजट एवं धन की कोई कमी नहीं है। आहार अनुदान, छात्रवृत्ति, शिष्‍यवृत्ति और प्रसुति सहायता योजनाओं की राशि का समय सीमा में हितग्राहियों को भुगतान किया जाए। इसमें विलम्‍ब नहीं होना चाहिए। मुख्‍यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि वर्षाकाल समाप्‍त हो गया है। लो‍क निर्माण विभाग एवं नगरीय निकाय सड़कों पर विशेष ध्‍यान दें। गुणवत्‍तापूर्ण सड़कों का निर्माण एवं संधारण का कार्य सुनिश्चित करें। वीडियों कांफ्रेंसिंग में मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने अनूपपुर, रीवा, मेहर, अशोकनगर, मंदसौर, शिवपुरी, धार, जबलपुर आदि जिलो के उपस्थित आवेदकों से चर्चा कर, उनकी समस्‍याओं का समाधान किया। वीसी में मुख्‍य सचिव अनुराग जैन, सभी अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव एवं प्रमुख सचिव मौजूद थे।

नीमच के एनआईसी कक्ष में समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम बीएस कलेश एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE