BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2025, 11:11 am
NEWS : आगामी राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आगामी राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को डीओआइटी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (रावतभाटा) विनोद मल्होत्रा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, अरविन्द भट्ट एलडीएम, आयुर्वेद विभाग, कृषि, उद्यान, राजीविका, नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मेला स्थल की स्टॉल आवंटन, मेला सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल, पार्किंग, प्रचार-प्रसार तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूर्ण कर ली जाएं ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 300  स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इन स्टॉल्स पर संपूर्ण भारत से आमंत्रित प्राकृतिक एवं जैविक खाद्य उत्पाद, श्रीअन्न एवं मसाले, औषधीय उत्पाद, धातु व मिट्टी के बर्तन, प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन, स्वयं सहायता समूहों के राजसखी उत्पाद, खादी वस्त्र, जूट, ऊन, कलात्मक फर्नीचर के हैंडीक्राफ्ट व हैंडलूम, इनडोर पौधे, बोनसाई तथा विभिन्न ‘एक ज़िला एक उत्पाद’ की प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

इसके अतिरिक्त जिले के पंच गौरव की विशिष्ट प्रदर्शनी भी इस महोत्सव का विशेष आकर्षण होगी। बैठक में सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE