BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2025, 12:08 pm
BIG NEWS : पाटीदार अस्पताल में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस पहुंची मौके पर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के मेहनोत नगर स्थित पाटीदार बाल चिकित्सालय में गुरुवार को एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मृतक बच्ची के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही नीमच सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

रक्त चढ़ाने के दौरान बिगड़ी तबीयत-
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कैसुंदा निवासी विकास आंजना अपनी बेटी डिंपल (उम्र 5 वर्ष) को इलाज के लिए पाटीदार अस्पताल लाए थे। बच्ची थैलेसीमिया (Thalassemia) से पीड़ित थी और उसे नियमित रूप से रक्त आधान (Blood Transfusion) की आवश्यकता रहती थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार को जब रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो कुछ ही देर में बच्ची को तेज पेट दर्द और बेचैनी होने लगी। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार का प्रयास किया, लेकिन थोड़ी ही देर में डिंपल की मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप-
बेटी की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर के बाहर जमा होकर प्रदर्शन किया।
उनका आरोप है कि रक्त चढ़ाने से पहले आवश्यक जांच नहीं की गई और डॉक्टरों ने लापरवाही बरती, जिसके चलते बच्ची की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाइश दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कारण-
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्ची को पहले से ही गंभीर बीमारी थी और घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE