BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2025, 6:50 pm
NEWS : शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के साथ रोजगार सहायता शिविर का आयोजन, इस दिन पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, चित्तौड़गढ़ द्वारा राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के साथ ही रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीलवाड़ा रोड, चित्तौड़गढ़ में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
रोजगार सहायता शिविर में निजी क्षेत्र की 15 से 20 से अधिक कंपनियाँ तथा स्थानीय नियोजक भाग लेंगे। इन कंपनियों द्वारा उपस्थित बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही विभिन्न पदों पर रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस शिविर में 18 से 35 वर्ष तक के युवा जो निजी क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा रखते हैं, वे भाग ले सकते हैं। पात्रता के रूप में सेकेंडरी, सीनियर सेकंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर, सभी ट्रेड में आईटीआई पास, डिप्लोमा, बी.टेक, एम.बी.ए. आदि योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों सहित पैन कार्ड / आधार कार्ड / वोटर आईडी / राशन कार्ड / मूल निवास प्रमाण पत्र / पासपोर्ट साइज फोटो / जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) एवं सी.वी. या रिज्यूमे साथ लाना सुनिश्चित करें।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE