BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2025, 6:51 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- स्‍व-सहायता समूह से जुड़कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी चीताखेड़ा की रीना, बैंक सखी व आजीविका कार्याे ने बनाया आत्मनिर्भर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के विकासखण्ड नीमच के गांव चीताखेडा में स्‍व-सहायता समूह से जूडी महिलाऐ सामाजिक एंव आर्थिक रुप से सशक्‍त हो रही है। नीमच से 25 किमी की दूरी पर स्थित है, ग्राम चीताखेड़ा, जहां पर सभी समाज के परिवार निवास करते है। ग्राम में पहले स्वयं सहायता समूह नहीं थे। 2019 में सबसे पहले महिलाओं को समूह में संगठित किया। रीना पति नारायण प्रजापत 10वीं तक शिक्षि‍त है। रीना प्रजापत ने अक्‍टूबर 2019 को सांई नाथ आजीविका स्वसहायता समूह का गठन किया एवं समूह अध्यक्ष की भूमिका निभा रही है, आजीविका मिशन के माध्‍यम से रीना प्रजापत ने आरएफ 10000 रूपये, सीआईएफ 25000 रूपये एवं बैक लिंकेज 95 हजार रूपये का ऋण प्राप्‍त किया है। 

स्वयं का रोजगार किया स्थापित- समूह की रीना प्रजापत, प्राप्‍त ऋण राशि से गांव में राशन दुकान संचालन का कार्य कर रही है। इसके अलावा पशु पालन एवं कृषि गतिविधि‍ भी वे कर रही है। इनसे उनकी व्यक्तिगत आय प्रतिदिन 700 रूपये,  प्रतिमाह 21 हजार रूपये एवं प्रतिवर्ष 2.52 लाख रूपये हो गई है। इस समूह में उनकी देवरानी एवं सास भी जुड़ी हुई है, जो कृषि गतिविधि‍ से लगभग रू 1.25 लाख रूपये प्रतिवर्ष कमा रहे है।

समूह से जुड़ने से रीना व परिवारजन पहले गृह कार्य एवं मजदूरी करते थे। उनकी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति‍ ठीक नही थी। समूह से जुड़ने के बाद स्‍वरोजगार गतिविधि‍यों से जुड़कर वर्तमान में उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। साथ ही सामाजिक छवि में सुधार हुआ है। अब वे लखपति दीदी बन गई है।समूह से जुड़ने के उन्‍होने बाद अपना पक्का मकान बनाया, कार एवं बाईक खरीदी, बच्चें अच्छे स्कूल में पढाई कर रहे है।

ग्राम में कुछ महिलाऐ ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट तक पढी लिखी है, परन्तु वे कभी भी सामाजिक परम्पराओं के कारण घर से बाहर नहीं निकलती थी। रीना प्रजापत ने ग्राम में विभिन्न आजीविका गतिविधियॉं प्रांरभ कर, दूसरी महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया है। जिससे उनके परिवारजनों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे है। रीना प्रजापत के स्व सहायता समूह के सदस्यों ने रिवाल्विंग फण्ड से प्राप्त 10 हजार रूपये की राशि एवं स्वयं की बचत का खेती, पशुपालन, अन्य आय अर्जन गतिविधियों में उपयोग किया जा रहा हैं। स्‍व-सहायता समूह से जुड़कर न केवल चीताखेड़ा की रीना प्रजापति, स्‍वयं आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बनी है, गांव की दूसरी महिलाओं के लिए भी महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बन गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE