मंदसौर। जिला विपणन अधिकारी गरिमा सेंगर द्वारा बताया गया कि जिले के कृषकों को आगामी रबी फसल हेतु सुलभता से खाद प्राप्त हो सके इस हेतु जिले में 15 नगद खाद विकय केन्द्र बनाये गये है जो क्रमशः विपणन संघ मंदसौर, मार्केटिंग मंदसौर, एम.पी. एग्रो मंदसौर, मार्केटिंग पिंपल्यामंडी, मार्केटिंग मल्हारगढ़, विपणन संघ मल्हारगढ़, मार्केटिंग सीतामऊ, विपणन संघ सीतामऊ, विपणन संघ गरोठ, मार्केटिंग गरोठ, मार्केटिंग सुवासरा, विपणन संघ शामगढ, विपणन संघ भानपुरा, विपणन संघ नाहरगढ़, एम०पी० एग्रो दलोदा है। उक्त खाद केन्द्रों पर ष्सीएम हेल्पलाईन कॉल सेंटरष् के माध्यम से खाद प्रदाय टोकन व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इस व्यवस्था हेतु जिले के कृषकों को 07422-181 पर कॉल करके ष्विभाग का नाम विपणन संघ (मार्कफेड)ष् बताया जाकर अपना नाम, संमग्र आई.डी., भूमि की पावती का क्रमांक, रकबा, मोबाईल नंबर, तहसील का नाम, ग्राम का नाम, समीपस्थ नगद खाद विक्रय केन्द्र का नाम आदि जानकारी दर्ज करवाई जावेगी। विपणन संघ मंदसौर द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर प्रतिदिन शाम को जिले में केन्द्रवार उपलब्ध खाद अनुसार कृषकों को उनके द्वारा दर्ज कराये गये मोबाईल पर टोकन नंबर प्रदाय किया जावेगा। कृषक टोकन जारी होने के 24 घंटे के अवधि में सम्बंधित नगद खाद विक्रय केंद्र पर पहुंच कर अपना खाद प्राप्त कर पायेगें। टोकन जारी होने के अगले दिवस में अवकाश होने की स्तिथि में टोकन अगले कार्य दिवस तक मान्य रहेगा।