रतलाम। किसान पंकज चावलिया निवासी जावरा जिला रतलाम ने भावांतर योजना की तारीफ करते हुए बताया कि यह योजना किसानों को संबल प्रदान करेगी। मेरी सोयाबीन फसल की बिक्री 4030 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर हुई। भावांतर योजना के माध्यम से समर्थन मूल्य और मण्डी मॉडल रेट के अंतर की राशि भी उन्हें बैंक खाते में सरकार द्वारा दी जाएगी।
पंकज चावलिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई भावांतर योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों की सोयाबीन फसल के नुकसान की भरपाई होगी। सरकार की यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी।