BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2025, 8:12 pm
KHABAR : जिले में आबकारी विभाग ने की अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 53 प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किए इतने आरोपी, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की  कार्यवाही लगातार जारी है। कार्यवाही अंतर्गत 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक जिले में 53 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन द्वारा गत दिवस कम्पोजिट मदिरा दुकान मताना कलां एवं पिपलई का औचक निरीक्षण कर मदिरा दुकानों पर रखे गए लायसेंसों का निरीक्षण किया गया। साथ ही मदिरा दुकानों पर साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला आबकारी विभाग  द्वारा अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने के लिए सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन द्वारा जिले के कार्यपालिक बल के अलग-अलग दलों का गठन किया गया है। यह दल जिले में लगातार सक्रिय होकर गश्त/भ्रमण कर रहा है। होटल, ढाबों की सतत चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर सिंह के आदेश तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त के नेतृत्व में गठित दलों द्वारा क्षेत्र के सिंदल ढाबा, बेबी ढाबा, माली दा ढाबा, कारतूस ढाबा नागदा, रंगोली ढाबा नागदा, चौधरी ढाबा, लब्बू का ढाबा, जागृति ढाबा, संता बंता ढाबा, महाकाली ढाबा एवं गुमटियों की चेंकिग कर 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चेकिंग के दौरान जिले के उज्जैन, खाचरौद, नागदा, महिदपुर, बड़नगर एवं तराना क्षेत्रों में 53 प्रकरणों में 31 आरोपियों के विरूद्ध नामजद प्रकरण दर्ज कर 83 लीटर मदिरा एवं 2280 किलोग्राम लहान जप्त किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE