चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के ग्राम सतपुडा में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह में सांसद सी.पी. जोशी मुख्य अतिथि और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, भाजपा नेता कमलेश पुरोहित, कर्नल सिंह कांकरवा, पूर्व घोसुण्डा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, लाला गुर्जर, जगदीश मेनारिया, रवि मेनारिया और देवीलाल गाडरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आयोजक राजेंद्र सिंह सतपुडा ने बताया कि 15 से 21 नवंबर तक आयोजित सात दिवसीय प्रतियोगिता में घोसुण्डा, मेडीखेडा, सुवानिया, लांगच, मांगरोल, सावा, सतपुडा, टोकरिया धनेत, सेगवा, चिकसी, सज्जनपुरा, चौबेजी का कंथारिया, सुखवाड़ा, होड़ा सहित कुल 32 टीमों ने भाग लिया और अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मैच में लांगच विजेता-
फाइनल मुकाबला लांगच और चिकसी के बीच खेला गया, जिसमें लांगच की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की तथा खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित-
इस अवसर पर अमर लाल मेनारिया, देवीलाल मेनारिया, राजेंद्र सिंह सतपुडा, मदन गिरी गोस्वामी, शंकर सिंह रावत, नारायण मेनारिया, रामलाल मेनारिया, नाना लाल, पीनू मेनारिया, मुकेश मेनारिया, लोकेश मेनारिया, गणपत सिंह, बलवंत सिंह, किशन जाट, देवराज सुथार, जमना लाल सुथार, जमेर मेनारिया, सुरेश जाट, तथा आयोजक समिति के सदस्य शंकर गिरी, लक्की मेनारिया, मुकेश मेनारिया सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।