BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 1:07 pm
KHABAR : 69वीं शालेय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन, सीतामऊ में भोपाल व उज्जैन बनीं चैंपियन, खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

सीतामऊ। मध्यप्रदेश की 69वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सीतामऊ में भव्य समापन हुआ। पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की लगभग 10 टीमों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और ऊर्जा देखने लायक रही।

बालिका वर्ग में भोपाल चैंपियन-
बालिका वर्ग के फाइनल में भोपाल की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तालमेल, मजबूत रक्षा और तेज आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

बालक वर्ग का खिताब उज्जैन के नाम-
बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल में उज्जैन ने जबलपुर को हराकर चैंपियनशिप जीती। अंतिम क्षणों तक चले कड़े संघर्ष में उज्जैन ने निर्णायक बढ़त बनाकर मैच अपने नाम किया। खिलाड़ियों का प्रदर्शन पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मुकाबले-
फाइनल मैच रात में एलईडी की दूधिया रोशनी में आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे, जिनके उत्साह से माहौल पूरी तरह रोमांचक हो उठा। खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेलभावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।

पुरस्कार वितरण में शामिल हुए विधायक डंग-
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए और खिलाड़ियों के जज़्बे की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होगा-
आयोजन समिति एवं जिला शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त प्रयासों से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE