BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2025, 1:08 pm
KHABAR : इनोसेंट चिल्ड्रन एकेडमी मनासा के छात्र तरुण सिहार का राज्य स्तरीय अंडर- 19 डॉजबॉल प्रतियोगिता में चयन, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। इनोसेंट चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मनासा ने एक बार फिर उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र तरुण सिहार (पिता राकेश सिहार) का अंडर-19 सीनियर डॉज बॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय चयन हुआ है।

छात्र तरुण सिहार ने अपनी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके इस चयन में विद्यालय द्वारा प्रदान किए गए खेल वातावरण, आवश्यक सुविधाओं और खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इनोसेंट चिल्ड्रन एकेडमी मनासा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने हेतु सुरक्षित खेल मैदान, आधुनिक सुविधाएँ और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है।

विद्यालय के प्राचार्य तथा खेल शिक्षकों ने तरुण सिहार को मिले इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र की यह सफलता उसकी मेहनत तथा स्कूल के सतत प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन, प्रिंसिपल, खेल विभाग और समस्त शिक्षकगण ने छात्र तरुण सिहार को राज्य स्तरीय चयन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE