शामगढ़ (मंदसौर)। शामगढ़ में नाबालिग लड़की का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और फिरौती मांगने के गंभीर मामले में शहर में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सुबह से ही शिव हनुमान मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और घटना के विरोध में नारेबाजी की।
सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर शामगढ़ नगर पूरी तरह बंद रहा।
कृषि उपज मंडी, निजी स्कूल-कॉलेज, बाजार, चायदृनाश्ते की दुकानें, फल ठेले और अन्य सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। नगर में लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।
घटना का विवरण-
घटना रावत कॉलोनी की है, जहां पड़ोस में रहने वाले दो युवकों रेहान और बाबू ने कथित रूप से नाबालिग को धमकाकर वीडियो रिकॉर्ड किया। आरोप है कि उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 2 लाख रुपये वसूल भी लिए थे, लेकिन शेष राशि न मिलने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद गुरुवार रात से ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था।
विरोध प्रदर्शन और बंद का आह्वान-
शुक्रवार को दिनभर चक्काजाम, थाने का घेराव और विरोध रैली आयोजित की गई। देर रात सर्व हिंदू समाज, पोरवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों की बैठक में अनिश्चितकालीन बंद का निर्णय लिया गया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें हैं आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई, उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला जाए।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने घटना के लगभग 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियोंकृरेहान और बाबूकृको गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तैर सिंह बघेल ने मामले में कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया और लोगों से शांति बनाए रखने व कानून हाथ में न लेने की अपील की।
पोरवाल समाज अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने इस घटना को जघन्य बताया और कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, बंद जारी रहेगा। फिलहाल नगर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
शिकायत के बाद मामला दर्ज-
सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवकों का पीड़िता के परिवार से पूर्व परिचय था। घटना के बाद जब वीडियो वायरल हुआ, तो पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी और तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।