BREAKING NEWS
SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<     BIG NEWS : सात महीने से खाकी को चकमा दे रहा था एमडी.. <<     SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 6:22 pm
NEWS : डाइट चित्तौड़गढ़ में सरस्वती माता की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न, पूरे परिसर में छाया रहा भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) चित्तौड़गढ़ में विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
सुबह हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठा विधि पंडितों द्वारा संपन्न करवाई गई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी व डाइट के समस्त कार्मिकों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई। पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल छाया रहा।
संस्थान के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मां सरस्वती की स्थापना हमारे शिक्षण-प्रशिक्षण वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान का प्रकाश बढ़ाएगी। यह प्रतिमा सभी के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने इस महत्त्वपूर्ण क्षण का साक्षी बनकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE