चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया रविवार 7 दिसम्बर को अल्प प्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे।
जिलाध्यक्ष अमृत माली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया रविवार सायं 4 बजे निम्बाहेड़ा से चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। ओछड़ी टोल प्लाजा पर कार्यकर्तागण उनका भव्य स्वागत कर रैली के रूप में रवाना होंगे तथा मधुवन में हाथीकुण्ड स्थित वंदे मातरम् हाऊस पहुंचेंगे, जहां प्रवीण भाई तोगड़िया पत्रकारवार्ता करेंगे। इसी दौरान शहर के प्रमुख उद्योगपतियों से भी चर्चा होगी। ढूँचा बाजार में सर्राफा व्यापारियों की मीटिंग के पश्चात् प्रमुख कार्यकर्ताओं के निवास पर अल्पाहार कर भीलवाड़ा की ओर प्रस्थान करेंगे।