BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2025, 10:03 am
HOROSCOPE TODAY : मेष, वृषभ और मकर राशि वालों को करियर-कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

मेष 
आज आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। आपको किसी काम को करने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी है और आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से व्यस्त रहेंगे। परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। रोजगार के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।


वृषभ 
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। यदि आपको कोई टेंशन थी, तो उसका भी समाधान आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मित्रों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने ध्यान को केंद्रित करके कामों को करना होगा।


मिथुन 
आज आपको वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई फैसला बहुत ही सोच समझकर ले। आप संतान के ऊपर कोई जिम्मेदारी ना डालें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपने व्यवसाय में कुछ नहीं योजनाओं को शामिल करके उसे बढ़ाने की कोशिश करते रहेंगे। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।


कर्क 
आज आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके अपने अधूरे काम पूरे होंगे। आपके काम की गति भी थोड़ी तेज रहेगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा होने से आपको खुशी होगी और जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय बिताएंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। संतान की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।


सिंह राशि 
आज आपको आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है और व्यस्त रहने के कारण आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की आप योजना बनाएंगे, जिससे माहौल भी खुशनुमा रहेगा।


कन्या 
आज आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचाव होगा। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको आर्थिक लेनदेन से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।


तुला 
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको धन कमाने के अनेक अवसर मिलेंगे, जिनसे आप बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। परिवार में चल रही कलह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें और किसी परिजन से आपको कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होंगी। कोई जमीन ज्यादा से थोड़ा मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। बिजनेस में आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे।


वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको पुराने इन्वेस्टमेंट सबसे अच्छा लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने माता-पिता का सम्मान करें और यदि वह आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। सरकारी मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।


धनु 
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। आपने यदि किसी बैंक से कोई कर्ज लेने का सोचा था, तो वह भी आपको मिल जाएगा। आज आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आपका धन कहीं फंस गया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे।


मकर
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप काम को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को ईमानदारी से काम लेना होगा। आपके अधिकारी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। आपकी किसी अजनबी से बिजनेस को लेकर कोई बातचीत नहीं करनी है।


कुंभ 
आज आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में यदि आप कोई काम करेंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। आज आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर यदि अपने बॉस को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे और आपको डूबा हुआ धन मिलने से आपको खुशी होगी।


मीन 
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में थोड़ा सावधानी बरतने के लिए रहेगा, इसलिए आप किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचें, नहीं तो बाद में आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी एक्सपर्ट के राय के बिना आगे बढ़ने से नुकसान होगा। आप अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करें, इसलिए किसी अजनबी की बातों पर भरोसा न करें। आपके पिताजी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE