माउंट आबू। 33 कोटी देवी देवताओं के वास कहे जाने वाले माउंट आबू में ठंड का असर आज भगवान पर भी दिखाई दिया माउंट आबू में विश्व प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर, काली माता मंदिर और जीण माता मंदिर पर भगवान को गर्म कपड़ों से श्रृंगार किया गया कहते हैं जब हमको ठंड लगती है तो भगवान को क्यों नहीं ऐसी भावनाएं मानी जाती है क्योंकि जब हम भोग लगाते हैं तो कहते हैं भगवान को अर्पण कर दिया गया इस प्रकार से माउंट आबू में लगातार ठंड पड़ रही है और माउंट आबू के बिहारी जी मंदिर में जहां भगवान कृष्ण राधा को गरम स्वेटर पहनाए गए अन्य भगवान को भी ऐसे ही श्रृंगार किया गया वहीं माउंट आबू के काली माता मंदिर जीण माता मंदिर में भी मां को शाल उड़ाकर गर्म कपड़ों से सजाया गया।