उदयपुर/निम्बाहेड़ा। सय्यद टूर्स एंड ट्रेवल्स, खांजीपीर उदयपुर के संचालक हाजी सय्यद अमजद अली ने बताया कि निम्बाहेड़ा की बाग वाली मस्जिद परिसर से 101 जायरीनों का ग्रुप 28 दिसंबर 2025 को दो स्लीपर वीडियो कोच बसों के माध्यम से मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा। यह जत्था 29 दिसंबर को मुंबई पहुंचेगा तथा उसी रात 10 बजे सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट से जद्दा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा। जद्दा से बस द्वारा यह दल मक्का शरीफ पहुंचेगा।
सय्यद टूर्स एंड ट्रेवल्स के सय्यद फैजान अली और सय्यद जिशान अली ने बताया कि निम्बाहेड़ा से पहली बार इतने बड़े समूह में जायरीन एक साथ मुकद्दस सफर पर जा रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 2018 में 88 जायरीन एक साथ रवाना हुए थे।
उन्होंने बताया कि इस सफर के दौरान दो निकाह भी संपन्न होंगे- एक निकाह वाम नगर, निम्बाहेड़ा की बेटी का मक्का शरीफ में होगा। दूसरा निकाह प्रतापगढ़ की बेटी का होगा। इन दोनों निकाहों में लड़के पक्ष धुंधड़का, दलौदा, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) से हैं, जो इस टूर में शामिल होंगे।
सय्यद जिशान अली ने बताया कि यह 20 दिवसीय टूर होगा। जायरीनों को सय्यद टूर्स की ओर से मक्का शरीफ और मदीना शरीफ की एक-एक दिन की जियारत AC वीडियो कोच बस द्वारा करवाई जाएगी। साथ ही निंबाहेड़ा से मुंबई एयरपोर्ट तक वाहन सुविधा तथा प्रत्येक जायरीन को एक हैंड बैग और एक बड़ा बैग उपलब्ध कराया जाएगा।
इस टूर में शामिल प्रमुख जायरीन:
अंजुमन नायब सदर हाजी ख्वाजा हुसैन, हाजी अख्तर पटेल, मतलूब अजमेरी, मोहम्मद इकबाल छिपा (सब्जी मंडी), शमसू कमर पार्षद, अब्दुल कलाम (एडवोकेट), अब्दुल रज्जाक, सय्यद शौकत अली (टोंक मोहल्ला), मोहम्मद जावेद खान (नातख्वां, इश्क्काबाद), मोहम्मद हनीफ मंसूरी (जावद दरवाजा), हकीम मेवाफरोश (कमधज नगर), निजामुद्दीन मंसूरी (ओकाफ मोहल्ला), इस्हाक भाई मेव, अल्ताफ भाई (कमधज नगर), मोहम्मद सलीम पिंजारा (जावद दरवाजा), महमूद खान (इस्हाकाबाद), सद्दाम हुसैन (जावद दरवाजा), बाल मोहम्मद मंसूरी (मोती बावजी रोड), बाल मोहम्मद भाटी (गादोला), मुंशी मोहम्मद (सेवानिवृत्त SI, उपरेड़ा-कपासन) सहित अन्य कई जायरीन शामिल होंगे।