BREAKING NEWS
VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 11:11 am
NEWS : मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह सम्पन्न, पुरस्कार वितरण में प्रतिभाओं का भव्य सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय “प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह” का भव्य समापन रविवार को विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप सेमिनार हॉल में हुआ। मेवाड़ एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष गोविंद गदिया ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि समारोह का वातावरण “प्रतिभाओं के कुंभ” जैसा प्रतीत हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि समारोह की 11 विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 20,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। गदिया ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मेवाड़ विश्वविद्यालय प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क एवं रियायती शिक्षा प्रदान करने के अपने संकल्प पर निरंतर कार्यरत है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध मार्बल व्यवसायी भागचंद मूंदड़ा उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान समूह गीत, समूह नृत्य एवं स्किट के विजेताओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर प्रस्तुत स्किट को विशेष रूप से सराहना मिली।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. आलोक मिश्रा, रजिस्ट्रार डॉ. सी. डी. कुमावत, डीन एकेडमिक डॉ. दीपक व्यास, एमेरिटस प्रोफेसर डॉ. चित्रलेखा सिंह, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशक हरीश गुरनानी, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट सदस्य राधाकृष्ण गदिया एवं अर्पित महेश्वरी, कमला बाई गदिया सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह के संयोजक डॉ. विनेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजक दल का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE