BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 11:50 am
BIG NEWS : धमाकेदार जीत, रॉयल अमाकीन बनी नीमच बोहरा लीग की चैंपियन, फाइनल में 99 रन बिना विकेट गंवाए बनाकर हासिल की शानदार जीत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय नीमच बोहरा लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 रविवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। उमुरे सेहत व अंजुमन हुसैनी के तत्वावधान में कनावटी रोड स्थित पुलिस लाइन मैदान पर हुए इस टूर्नामेंट में शहर की चार टीमों रॉयल अमाकीन, हैदरी वॉरियर्स, प्रिंस पैंथर और मालवा टाइगर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता टेनिस बॉल से 10-10 ओवर के लीग प्रारूप में खेली गई।

रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में रॉयल अमाकीन और हैदरी वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर रॉयल अमाकीन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हैदरी वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 98 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल अमाकीन की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 8 ओवर में बिना विकेट खोए 99 रन बनाकर मैच व खिताब दोनों अपने नाम कर लिए। विजेता रॉयल अमाकीन को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 21,000 का नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता हैदरी वॉरियर्स को 11,000 की राशि आमिल साहब मुर्तुज़ा भाई साहब के कर कमलों द्वारा प्रदान की गई।

फाइनल में मैन ऑफ द मैच अली असगर खेड़ी वाला चुने गए, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मुर्तुज़ा डेरकी को दिया गया। इसके अलावा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़, गेंदबाज़ व फील्डर को भी सम्मानित किया गया।

आयोजन समिति के सदस्य हातिम इजी ने बताया कि समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफ़द्दल सैफुद्दीन द्वारा स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों को दिए जाने वाले निरंतर प्रोत्साहन से प्रेरित होकर यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन के प्रमुख प्रायोजकों में ब्राइट हैंडलूम, हकीम रोप, अल बुरहान ग्लास, रॉयल इंडस्ट्रीज़, मालवा फुटवियर, बुरहानी ऑटो डील और अंजुमन हुसामी शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE