मंदसौर। शिवना नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए संचालित शुद्धिकरण अभियान सोमवार को लगातार 74वें दिन भी जारी रहा। जलस्तर कम होने के बाद श्रमदानियों ने नदी की गहराई में जमा गाद, काजी और कचरे को बाहर निकाला। इस दौरान एक ट्रॉली भरकर गाद और कचरा निकाला गया।
अभियान का नेतृत्व कर रहे विधायक विपिन जैन ने बताया कि अब तक अभियान से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कार्य की गति और बढ़ाई जाएगी तथा गाद हटाने की प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा। साथ ही प्रदूषण रोकने के लिए नए कदम भी उठाए जाएंगे, ताकि शिवना नदी को पूर्णतः स्वच्छ बनाया जा सके।
विधायक जैन ने मंदसौर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने की अपील की। 74वें दिन के श्रमदान में कई समाजसेवी, महिला नेत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
श्रमदान करने वालों में समाजसेवी हेमराज खाबिया, भंवरलाल प्रजापत, रमेश सोनी, बालकृष्ण पोरवाल, इरशाद खान, विजय आनंद, राकेश जैन पिंटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
महिला नेत्रियों में रफत पयामी, इष्टा भाचावत, अनीता भदोरिया, राखी सत्रावाला, वर्षा सांखला, वर्षा धोसरिया, मीना चौहान, सुनीता माली और स्नेहलता सोनी शामिल रहीं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राजनारायण लाड़, विकास दशोरा, दिलीप देवड़ा, संजय नाहर, अजय सोनी, महेश गुप्ता, सादिक गौरी, आमीन खान, नितनेश बसेर, राजेश चौधरी, दुर्गेश चंदेल, राकेश सेन, ऋषिराज लाड़, प्रिंस सत्रावाला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शिवना शुद्धिकरण अभियान का यह सतत प्रयास शहर में नदी संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।