मनासा। नगर के सबसे बड़े तीर्थ मां अन्नपूर्णा मंदिर पर 50 साल बाद पुनः नया ध्वजा दण्ड रोहण का आयोजन हो रहा है उक्त ध्वजा दण्ड रोहण अभिजीत मुहूर्त में 12 दिसंबर शुक्रवार को दोप.12-15 बजे मुम्बई निवासी स्व. गुरुदयाल बेरलिया के सुपुत्र ओमप्रकाश बेरलिया के व्दारा ध्वजा दण्ड रोहण स्थापित किया जावेगा। इसके लिए आज दिनांक 8/12/25 सोमवार से अन्नपूर्णा मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ ही पांच व्दिवसीय हवन कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है जिसकी भव्य तैयारीयां हो चुकी है दिनांक 12/12/25 शुक्रवार को ध्वजा दण्ड रोहण के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। अन्नपूर्णा समिति ने नगर के सभी धर्म प्रेमी जनता से आग्रह किया है की इस शुभ मुहूर्त पर आप सभी शामिल होकर मां अन्नपूर्णा जी के व्दिव्य दर्शन का लाभ ले।