खरगोन। मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम मगरखेड़ी में रविवार शाम छह बजे के करीब एक हादसा हो गया है जिसमें ट्राले की टक्कर से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शाम छह बजे पीथमपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दंपति को एक ट्राले एम एच 18 बी जेड 3381 ने टक्कर मार दी जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक सवार महिला ट्राले की पिछले टायर की चपेट में आ गई। जिससे बाइक सवार महिला महाकोर नरगांवे उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बंजारी थाना राजपुर जिला बड़वानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक उसका पति महेश नरगावे चला रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर कुछ देर बाद हाईवे एंबुलेश पहुंची वही शव को उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया।