BREAKING NEWS
VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 4:55 pm
BIG NEWS : भगवान के नाम से संचालित होटल में अवैध गतिविधि, जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के बही चौपाटी और टोल प्लाज़ा के बीच स्थित एक होटल में भगवान के नाम का दुरुपयोग कर कथित रूप से गलत गतिविधियाँ संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार होटल की दीवारों पर भगवान के फोटो लगे हुए थे और दुकान के बोर्ड पर भी भगवान का नाम लिखा हुआ था, जबकि अंदर अनुचित कामकाज होने की शिकायतें लंबे समय से स्थानीय स्तर पर उठ रही थीं।

मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और होटल संचालक से कड़ी आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और भगवान के नाम तथा फोटो का गलत उपयोग बंद करने की चेतावनी दी। मौके पर मौजूद लोगों के विरोध के बाद होटल संचालक ने दुकान के बोर्ड से भगवान का नाम हटाया और दीवारों पर लगे धार्मिक फोटो तुरंत उतरवाए।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संचालक को समझाइश देते हुए कहा कि व्यापार में भगवान के नाम और स्वरूप का इस्तेमाल कर गलत गतिविधियाँ करना न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है। उन्होंने आगाह किया कि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिली तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE