BREAKING NEWS
VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 5:16 pm
KHABAR : इनरव्हील क्लब का सेवा कार्यक्रम, वृद्धजनों को कंबल, मूकबधिर बच्चों को भेंट की वाशिंग मशीन, चेहरों पर छाई मुस्कान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रेडक्रॉस भवन में आज इनरव्हील क्लब द्वारा वृद्धजनों और मूकबधिर बच्चों के लिए विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुप्त दानदाता के सहयोग से वृद्धजनों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए। वहीं, पूर्व अध्यक्ष रजिया अहमद ने अपनी सासू माँ शिरीन जी की पुण्य स्मृति में मूकबधिर बच्चों को वाशिंग मशीन भेंट की।

महिला सुरक्षा का संकल्प रू ‘ऑरेंज द वर्ल्ड’ अभियान
‘ऑरेंज द वर्ल्ड’ अभियान के तहत उपस्थित महिलाओं को मानक प्रतिज्ञा दिलाई गई। महिलाओं ने हाथ प्रिंट बनाकर महिला उत्पीड़न के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और जागरूकता का संदेश दिया।

पूजा, प्रार्थना और स्वागत उद्बोधन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और ओलिवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात सचिव प्रेरणा शर्मा ने इनरव्हील प्रार्थना का वाचन किया। क्लब अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और क्लब की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।

अतिथियों ने की सराहना
कार्यक्रम में अतिथि डिप्टी कलेक्टर पराग जैन एवं रेड क्रॉस सचिव स्वप्निल शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित किया और क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की।

सुचारू संचालन व उपस्थिति-
कार्यक्रम का संचालन सरोज गांधी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रेरणा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अलका चड्ढा, सरिता पाटीदार, हेमांगीनी त्रिवेदी, मंजुला शर्मा, नीलिमा भंडारी, मुकेश शर्मा, खुमान कुंवर भारद्वाज सहित क्लब सदस्याएँ, वृद्धजन और मूकबधिर बच्चे उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE