मनासा। ग्राम रायसिंहपुरा में 5 दिसंबर से आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा का वाचन पंडित नरेंद्र देव नागदा द्वारा किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन गांव की महिलाएं, वरिष्ठजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अमृतमय कथा का लाभ ले रहे हैं। आज की कथा में चार दिव्य एवं महत्वपूर्ण प्रसंगों का रसपान कराया गया।
गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, राम, कृष्ण एवं परशुराम अवतार, इन पावन प्रसंगों के माध्यम से वर्णित भक्तिभाव, धर्म, नीति और ईश्वर की लीला से पूरा वातावरण दिव्य और आध्यात्मिक बना रहा। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं।