BREAKING NEWS
KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 11:36 am
BIG NEWS : काली अंधेरी रात और महू-नीमच फोरलेन, जब तेज रफ्तार दूध से भरा टैंकर ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर तो मची अफरा तफरी, फिर जैसे ही सूचना मिलते दौडे़ सरकारी वाहन, इसे किया मेडिकल कॉलेज रेफर, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। रतलाम से गुजर रहे महू-नीमच फोरलेन पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार दूध से भरा टैंकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसा जावरा से आगे ग्राम परवलिया में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का केबिन पूरी तरह पिचक गया और ड्राइवर उसमें बुरी तरह फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। ड्राइवर की हालत गंभीर है और उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


मंदसौर से मक्सी जा रहा था टैंकर
ढोढर पुलिस के अनुसार, नरसिंहगढ़ निवासी सूरज सोनी मंदसौर से दूध का टैंकर लेकर मक्सी जा रहा था। हादसा रात करीब 10 बजे ग्राम परवलिया बस्ती के सामने क्रॉसिंग पर हुआ, जब टैंकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। घायल सूरज को पहले जावरा अस्पताल ले जाया गया। वहां रात में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


ट्रक ने अचानक लगाए ब्रेक, ट्रैफिक हुआ जाम
हादसे का स्पष्ट कारण अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन आशंका है कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए होंगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा टैंकर अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसा। दुर्घटना के कारण फोरलेन की एक साइड पर कुछ देर तक ट्रैफिक (यातायात) भी बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE