BREAKING NEWS
KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 12:22 pm
BIG NEWS : निर्माण के क्षेत्र में नई क्रांति लाया बाबजी का एएसी ब्लॉक अब देशभर में मचा रहा धूम, डीलर अविनाश इंटरप्राइजेस ने किया भव्य कॉन्फ्रेंस का आयोजन, पीआरओ अब्दुल अली ईरानी ने बताई ब्लॉक की खासियत, बड़ी संख्या में जुटे कॉन्ट्रेक्टर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के हर्कियाखाल स्थित एक होटल में बाबजी एएसी ब्लॉक की एक भव्य कॉन्फ्रेंस बीती शाम आयोजित की गई। डीलर अविनाश इंटरप्राइजेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉन्ट्रेक्टर, कारीगर और गणमान्य लोग शामिल हुए। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबजी इंडस्ट्रीज के पीआरओ अब्दुल अली ईरानी ने बताया कि बाबजी एएसी ब्लॉक की स्ट्रेंथ 5 एमपीए से अधिक है और इसकी मजबूती स्टील जैसी है। उन्होंने कहा कि यह ब्लॉक फायरप्रूफ, साउंडप्रूफ और निर्माण क्षेत्र के लिए सबसे आधुनिक तकनीक से लैस है। 

पीआरओ ईरानी ने बताया कि पारंपरिक लाल ईंट की स्ट्रेंथ जहां केवल 2 एमपीए पाई जाती है, वहीं बाबजी के एएसी ब्लॉक की स्ट्रेंथ 5-6 एमपीए तक है। इस वजह से यह तुलनात्मक रूप से तीन गुना अधिक मजबूत साबित हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इस ब्लॉक के हल्के वजन और उत्कृष्ट तकनीकी संरचना के कारण निर्माण कार्य में 30 से 40 प्रतिशत तक की लागत की बचत होती है। इसी वजह से यह ब्लॉक एमपी और राजस्थान के बड़े बिल्डर्स की पहली पसंद बन चुका है। 

पीआरओ अब्दुल अली ईरानी ने उपस्थित जनों की जिज्ञासा का जवाब देते हुए बताया कि सरकार ने बाबजी एएसी ब्लॉक को शासकीय निर्माण कार्यों में उपयोग की अनुमति दे दी है। वर्तमान में इन ब्लॉक्स से अस्पताल, मल्टियां, फाइव-स्टार होटल तेजी से बन रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। 

उल्लेखनीय है कि नीमच से देश के कई छोटे-बड़े शहरों में बाबजी एएसी ब्लॉक की नियमित सप्लाई की जा रही है, जिसने नीमच को राष्ट्रीय स्तर पर निर्माण उद्योग में नई पहचान दिलाई है। कॉन्फ्रेंस में डीलर बालमुकुंद पाटीदार, अविनाश पाटीदार तथा सेल्स मैनेजर दिलीप जैन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE