BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 1:31 pm
BIG NEWS : ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगी ज्-20 सीरीज, क्रांति गौड़ भी इंडियन टीम में शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। ग्वालियर की होनहार क्रिकेटर वैष्णवी शर्मा को भारतीय महिला टी20 टीम में पहली बार स्थान मिला है। 19 वर्षीय स्पिनर वैष्णवी का चयन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए हुआ है। यह चयन न केवल ग्वालियर बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। साथ ही, एमपी की एक अन्य खिलाड़ी क्रांति गौड़ भी इस 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा बनी हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को यह ऐलान किया, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है। 


वैष्णवी शर्मा, जो हाल ही में अंडर-19 महिला विश्व कप में भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं, ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 11 मैचों में 21 विकेट हासिल किए और इकोनॉमी रेट 4.5 रखा। उनकी इस उपलब्धि ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।  


इसके अलावा, क्रांति गौड़, जो एमपी की एक उभरती हुई ऑलराउंडर हैं, को भी टीम में जगह मिली है। हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। साथ ही घरेलू टूर्नामेंट्स में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया था। उनका चयन एमपी क्रिकेट के लिए एक और मील का पत्थर है। ग्वालियर में वैष्णवी के चयन पर क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं। परिजनों में भी खुशी की लहर है। 


श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज 21 दिसंबर से शुरू हो रही है, जो भारत की वनडे विश्व कप जीत के बाद पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। सीरीज का पहला और दूसरा मैच विशाखापट्टनम में 21 और 23 दिसंबर को, जबकि बाकी तीन मैच (26, 28 और 30 दिसंबर) तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। यह सीरीज अगले साल इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा भी है।


बीसीसीआई द्वारा घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार हैरू  
कप्तानरू हरमनप्रीत कौर, उपकप्तानरू स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह थाकुर, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी. कामलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE