BREAKING NEWS
KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 1:57 pm
KHABAR : महिला हिंसा के खिलाफ नीमच में आवाज, ऑरेंज द वर्ल्ड अभियान के तहत इनरव्हील क्लब ने निकाली भव्य रैली, दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। विश्वभर में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के “ऑरेंज द वर्ल्ड” अभियान के तहत बुधवार को इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच और इनरव्हील क्लब ऑफ डायमंड के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के समर्थन में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई।

इनरव्हील क्लब नीमच की अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा और इनरव्हील डायमंड की अध्यक्ष पूजा गर्ग ने बताया कि यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक महिलाओं पर होने वाली हिंसा के उन्मूलन का संदेश देता है।

रैली भारत माता चौराहा से शुरू होकर सीआरपीएफ सर्किल तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएँ शामिल रहीं। सभी सदस्याएँ ऑरेंज केप पहनकर “इनरव्हील करे पुकार नारी सुरक्षा हमारा संकल्प” और “ऑरेंज पहनें, जागरूकता बढ़ाएं” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ीं।

रैली का जोश, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण का संदेश पूरे मार्ग में राहगीरों का ध्यान आकर्षित करता रहा। इस अवसर पर पीडीसी संगीता जोशी, सचिव प्रेरणा शर्मा, पायल गुर्जर, रज़िया अहमद, तृप्ति दुआ, हेमांगिनी त्रिवेदी, पूजा खंडेलवाल, सरिता पाटीदार सहित दोनों क्लबों की सदस्याएँ सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।

सदस्याओं ने कहा कि महिला हिंसा का हर रूप अस्वीकार्य है और समाज को इस दिशा में जागरूक करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना और “नारी सम्मान–राष्ट्र अभिमान” का संदेश देना था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE