BREAKING NEWS
KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 3:45 pm
KHABAR : कड़ाके की ठंड में भी उमड़ा श्रद्धा का सागर, सनातन परिवारों ने सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में लिया उत्साहपूर्वक भाग, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

नीमच। कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर भी सनातन परिवारों के उत्साह को कम नहीं कर पाई। परमहंस श्रीबालाजी मंदिर, अहिल्यापुरा में हुए 64वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में भारी संख्या में भक्तजन श्रद्धापूर्वक शामिल हुए और भक्ति भाव से सत्संग का आनंद लिया।

यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा, विद्वान एवं राम राष्ट्र आराधक संत श्री चेतनराम (उदयपुर) की प्रेरणा से जारी सत्संग प्रवाह के अंतर्गत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर व्यवस्था समिति के किशोर कछावा, प्रकाश हाड़ा, बृजेश राठौर, दीपक कछावा, भेरूलाल कछावा, प्रेमचंद कछावा, ओंकार, राजू माली, किशोर राठौर, मदन प्रजापति और हरिराम हाड़ा ने श्रीहनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की। सत्संग के दौरान भक्तों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।

सत्यनारायण सोनी ने श्रीहनुमान जी की स्तुति से आरंभ किया, गोपाल राठौर ने शिव-पार्वती विवाहोत्सव की झांकी प्रस्तुत की, कमल विजयवर्गीय ने “मन की बात सांवरिया ने आज सुना कर देख ले” भजन से भावनाओं को अभिव्यक्त किया, अरुण झंवर ने सालासर बालाजी के दर्शन कराए, ओम सोनी ने श्रीहनुमानजी के विश्वास को प्रकट किया, वहीं दिनेश कुशवाह ने “छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना” भजन से भक्ति रस में सभी को डुबो दिया।

भजन संयोजक राजकुमार मारु ने “बजरंगबली मेरी नाव चली” भजन से सभी को भाव-विभोर कर दिया।
सनातन सत्संग मंडल द्वारा सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति एवं सभी सनातन परिवारों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आगामी 65वां सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ 16 दिसंबर (मंगलवार) रात 8 बजे पुरबिया मोहल्ला चौक पर आयोजित करने की घोषणा की गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE