BREAKING NEWS
KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 12:04 pm
NEWS : संजीवनी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सहजन (मोरिंगा) औषधीय खेती एवं कन्यादान महादान योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियानों का आयोजन, , पढ़े यूनुस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय स्थित संजीवनी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सहजन (मोरिंगा) औषधीय खेती एवं कन्यादान महादान योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा महिलाओं को स्व- रोजगार से जोड़ने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

संस्थान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना तथा ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

आवेदन की अंतिम तिथि- 15 जनवरी 2026
जिला सहायक अनुसिया मीणा ने बताया कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ कन्यादान महादान योजना के लाभ जनता तक पहुंचाने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहजन मोरिंगा औषधीय खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण इलाकों में किसानों और महिलाओं दोनों को आर्थिक लाभ होगा।

आवेदक की योग्यता-
- आवेदन केवल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से लिए जाएंगे।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता : 10वीं पास।
- आयु सीमा : 25 से 40 वर्ष।
- प्राथमिकता : एकल महिलाओं, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को दी जाएगी।

वेतनमान
योग्य महिलाओं को 2000 से 4500 तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा, जो कार्य की प्रकृति एवं प्रदर्शन पर आधारित होगा।

आवेदन प्रक्रिया-
- आवेदन पत्र संजीवनी सेवा संस्थान, एरिया पति रोड, गली नंबर 3, प्रतापगढ़ में जमा किए जा सकते हैं।
- आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, फोटो एवं संबंधित प्रमाणपत्रों की प्रतियां शामिल हैं।
- 15 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE