BREAKING NEWS
KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 3:39 pm
KHABAR : खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खुली, चौथे दिन भी गिनती जारी, अब तक विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के आभूषण समेत मिले इतने करोड़ रुपये, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियों को खोलने का सिलसिला जारी है। पिछले तीन दिनों से चल रही गिनती में अब तक 1 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इन दान पेटियों से जहां बड़ी मात्रा में नकद रुपए मिले, वही विदेशी मुद्राएं, सोने-चांदी के आभूषण और भगवान को संबोधित सैकड़ों श्रद्धालुओं के पत्र भी निकलें। इसके साथ ही गिनती के दौरान 500 और 2000 रुपए के बंद हो चुके नोट भी पाए गए।


दरअसल, मंदिर प्रबंधन के मुताबिक खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां हर चार माह में खोली जाती हैं। इससे पहले जुलाई माह में पेटियां खोली गई थीं। जिसमें 1 करोड़ 68 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। मंदिर की दान राशि की गिनती की पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी में की जा रही है। साथ ही पूरे कार्य की वीडियो रिकॉर्डिंग भी सुनिश्चित की गई है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।


न्यू ईयर पर उमड़ेगी भक्तों की भीड़
वहीं आगामी 31 दिसंबर और नववर्ष पर खजराना गणेश मंदिर में भारी भीड़ की संभावना है। हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां देश-विदेश से हजारों भक्तों के आने की उम्मीद है। खजराना गणेश मंदिर न केवल आम श्रद्धालुओं बल्कि कई नेताओं, नामी उद्योगपतियों, खिलाड़ियों और फिल्म सितारों की भी आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। इंदौर के इस आस्था स्थल पर दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं। इसी वजह से यहां दान पेटियों में हर बार बड़ी राशि जमा होती है।


पौने दो करोड़ आने के संभावना
मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि बीते तीन दिनों से पैसे गिनने का काम जारी है। आज गिनती का चौथा दिन है। अब तक 1 करोड़ 37 लाख रुपये बैंक में जमा करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 41 पेटियां है। पिछले बार 1 करोड़ 68 लाख रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए थे। इस बार पौने दो करोड़ रुपये दान आने की संभावना है। यह भी बताया कि मंदिर में ई पेटियां भी लगाई है। ऑनलाइन के जरिए शुरुआत में पांच लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दान आ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE