प्रतापगढ़। अरनोद उपखंड की ग्राम पंचायत कोटड़ी में स्वच्छता अभियान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से घर-घर कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष बालूराम डांगी और विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रशासक दुर्गाबाई एवं प्रशासक प्रतिनिधि भेरूलाल मीणा ने अध्यक्षता की।
कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी रमन पटेल, JEN सुनील कटारा, JTA भेरूलाल मीणा, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक समन्वयक पूनमचंद मालवीय, वार्ड पंच जितेंद्र बावरी, पुष्कर ट्रेलर, ममता कंवर, रानू कुमारी, सलीम मंसूरी, नानालाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामवासियों में जालमसिंह, बालूराम मेघवाल, हितेश जैन, राजेंद्र सिंह, बाबूलाल वीरवाल, दुर्गपाल सिंह, रघुराज सिंह आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर ने नर्सरी, अटल ज्ञान सेवा केंद्र तथा मोहेड़ा ग्राम पंचायत के नरवाली में स्थित कंपोस्ट पिट का निरीक्षण किया।