BREAKING NEWS
KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2025, 5:41 pm
KHABAR : 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण-कल्याणक पर चल्दू विहार धाम का भूमिपूजन सम्पन्न, कई जिलों से आए गोभक्त व कार्यकर्ता रहे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी के निर्वाण-कल्याणक दिवस पर आज ग्राम चल्दू विहार धाम का भूमि-पूजन विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय संत श्री कमल मुनि कमलेश जी महाराज साहब की प्रेरणा से संचालित श्री वृंदावन गौशाला, चल्दू  जैन दिवाकर कमल तीर्थ में यह पावन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच, नई दिल्ली के तत्वावधान में आज 12-12-2025 प्रातः 9 बजे भूमि-पूजन किया गया। नीमच, मंदसौर, जावरा, रामपुरा, इंदौर, रतलाम सहित विभिन्न क्षेत्रों से दिवाकर मंच के गौ-भक्त एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अनुदान राशि प्रदान-
स्वर्गीय कमला देवी एवं पुत्र राजेश सिंघवी, चेन्नई की स्मृति में 5,00,004/- अनुदान राशि भंवरलाल, जसराज, मोहनलाल, बाबूलाल, अशोक कुमार सिंघवी (चेन्नई) द्वारा प्रदान की गई। भूमि-पूजन अवसर पर 11,000/- की राशि सोहनलाल , दिलीप छाजेड़ द्वारा तथा 5,000/- उनकी पुत्री की ओर से गुप्त दान के रूप में भवन निर्माण हेतु दी गई। सभी दानदाताओं का हृदयपूर्वक अभिनंदन एवं अनुमोदन किया गया।

निर्माण कार्य समिति का गठन-
विहार धाम निर्माण कार्य की देखरेख एवं सहयोग के लिए निम्न सदस्य मनोनीत किए गए- सरपंच महेंद्र सिंह शक्तावत, गौभक्त विक्रम सिंह सोनगरा (जमुनिया खुर्द), रामप्रसाद कुमावत (भाटखेड़ा), मनोहर लाल बंब,
रविंद्र वीरवाल, सावर कांठेड़, आशा सांभर, रानी राणा (नीमच) आदि।

गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष जयंतीलाल पितलिया, सूरजमल गोटा, सावर काठेड़, ओमप्रकाश बाबेल, प्रदीप मेहता, संजय गांधी,नवीन बंब,सत्यनारायण चौधरी (चित्तौड़गढ़), अंकित जैन (मंदसौर), अजीत खटोड़ (मंदसौर), सुनील दक (मंदसौर), नीलम वीरवाल (सिंदपन), अनिल गुप्ता (मंदसौर), अशोक दुग्गड़ (मल्हारगढ़), गोपाल ठेकेदार, विक्रम सोनगरा (गौ-रक्षा दल), नीमच जिला अध्यक्ष अंकित जोशी, शुभम कुमावत, आशा सांभर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानी राणा, मंजू कांठेड़ तथा अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया। अंत में  विचार मंच विरांगना संयोजिका आशा सांभर ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE