हांसपुर। ग्राम हांसपुर में श्री चारभुजा मंदिर, संस्कार विद्या मंदिर, नोबल पब्लिक स्कूल और आसपास के मोहल्लों के निवासियों को नालियां नहीं होने के कारण गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर आने वाले श्रद्धालु और विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएँ रोजाना गंदे पानी व कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सरपंच और पंचायत सचिव को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। स्थिति इतनी खराब है कि स्कूल के छोटे बच्चे तक फिसलकर गिर जाते हैं। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि तभी सक्रिय होंगे जब कोई गंभीर दुर्घटना हो जाएगी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। उन्होंने मांग की है कि नाली निर्माण कार्य तत्काल शुरू किया जाए, जिससे आमजन और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।