देवास। प्रदेश सरकार द्वारा कई किसान हितैषी योजनाएं संचालिक की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर जिले के किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे है। इन्हीं किसानों में से विकासखण्डि खातेगांव के ग्राम देवला के किसान आनंद पिता नारायण पटेल है। किसान आनंद ने बताया कि उनके पास कुल 48 एकड़ कृषि भूमि उपलब्ध हैं, जिसमें से 7 एकड़ भूमि पर अमरूद (किस्म-रेड डाईमंड) अति उच्चघनत्व पर प्रति एकड़ 1000 पौधों के मान से कुल 7000 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही अंतरवर्तीय फसल के रूप में अदरक (देसी) प्रति एकड़ 8 क्विटल के मान से कुल 56 क्विटल कंद का रोपण कराया गया। अमरूद फल पौध रोपण एवं अदरक कंद रोपाई के बाद ड्रिप इरिगेशन का उपयोग किया गया, ताकि पानी, बिजली, मजदूरी, खाद में होने वाले व्यय की बचत की जा सके एवं उत्पादन में वृद्धि होने से अधिक आय प्राप्त की जा सकती हैं।
किसान आनंद ने बताया कि उद्यानिकी फसल अमरूद फलोद्यान रोपण एवं अदरक फसल लगाने पर उद्यानिकी विभाग द्वारा अनुदान दिया गया है। अमरूद-किस्म-रेड डाईमंड 07 एकड़ में कुल 7000 पौधों का रोपण किया। प्रति एकड़ 200 क्विटल अमरूद फल उत्पादन प्राप्त होगा। जिसकी बाजार दर 40 रूपये प्रति किलोग्राम के मान से 08 लाख प्रति एकड़ उपज अनुमानित हैं। 07 एकड़ अमरूद फलोद्यान से कुल 40-45 लाख की उपज अनुमानित हैं। अमरूद फसल में अंतरवर्तीय फसल के रूप में अदरक कंद 8 क्विटल प्रति एकड़ के मान से 7 एकड़ में कुल 56 क्विटल का रोपण कराया गया, जिसमें भी अच्छाु मुनाफा मिलेगा। किसान किसान आनंद कृषकों के हित में संचालित योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे है।