BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<     KHABAR : बैंक मित्रों का हल्ला बोल, प्रदेशभर से.. <<     BIG NEWS : गणेश उत्सव की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं.. <<     KHABAR : टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन.. <<     KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2025, 10:42 am
NEWS : अभिभाषक संघ निम्बाहेड़ा के चुनाव परिणाम घोषित, रणजीत सिंह राणावत अध्यक्ष पद पर विजयी, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। अभिभाषक संघ निम्बाहेड़ा की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी हेतु आयोजित चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सोमाणी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी महावीर जैन ने बताया कि कुल 177 अधिवक्ताओं में से 170 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए रणजीत सिंह राणावत और ज्ञानचन्द्र धाकड़ के मध्य कड़े मुकाबले में रणजीत सिंह राणावत 73 मतों से विजयी घोषित हुए।

उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सोलंकी, शंभूलाल तेली एवं सोनू नायक (सोनिया) के मध्य हुए त्रिकोणीय मुकाबले में राजेश कुमार सोलंकी 27 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद हेतु कुशलराज डूंगरवाल और मुकेश कुमार खटीक के मध्य हुए चुनाव में कुशलराज डूंगरवाल 61 मतों से विजयी घोषित हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सोमाणी ने बताया कि सचिव पद पर शुभम छाजेड़, सह-सचिव पद पर चन्द्रपाल सिंह शक्तावत तथा पुस्तकालय प्रभारी पद पर ईश्वरलाल धाकड़ पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण रही तथा अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में सहभागिता निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE