BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<     KHABAR : बैंक मित्रों का हल्ला बोल, प्रदेशभर से.. <<     BIG NEWS : गणेश उत्सव की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं.. <<     KHABAR : टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन.. <<     KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2025, 11:10 am
BIG NEWS : राजस्थान के निंबाहेड़ा फोरलेन बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, वेन में सवार थे सरवानिया महाराज के पति-पत्नी, तभी बीच रास्ते में हो गई बड़ी अनहोनी, तीन लोगों की मौत से कई परिवार में पसरा मातम, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। निंबाहेड़ा फोरलेन बाइपास मार्ग पर बडौली माधोसिंह सर्कल के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन का टायर पंचर होने के कारण चालक सड़क किनारे टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक वेन अनियंत्रित होकर खड़ी पिकअप में जा घुसी। इसके बाद पीछे से आ रही थार वाहन भी वेन से टकरा गई, जिससे तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई।

हादसे में वेन में सवार पति-पत्नी लखन मालू एवं सविता मालू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक नीमच जिले के सरवानिया महाराज निवासी बताए जा रहे हैं और मालू माहेश्वरी परिवार से संबंधित हैं। इसके अलावा पिकअप वाहन के चालक की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जो मंदसौर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पिकअप वाहन में मौजूद एक अन्य स्टॉफ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE