देवरी खवासा। ग्राम देवरी खवासा में स्वर्गीय घीसाबाई (चुकनी वाले) की पुण्य स्मृति में एक प्रेरणादायी धार्मिक एवं सामाजिक सेवा का आयोजन किया गया। स्वर्गीय घीसाबाई, स्वर्गीय भुवानीराम की सुपुत्री, स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण, स्वर्गीय शालिग्राम एवं स्वर्गीय मांगीलाल की बहन तथा बन्कट कुमार की भुवाजी थीं।
उनकी स्मृति में भतीजे बन्कट कुमार एवं चि. तिलक तथा चि. वेदांत द्वारा ग्राम की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को कुल 1,53,000 की सहयोग राशि प्रदान की गई।
दान राशि का वितरण इस प्रकार किया गया-
अंबे माता मंदिर समिति - 51,000
देवनारायण मंदिर समिति - 51,000
पटेल धर्मशाला समिति - 51,000
इस पुण्य कार्य से ग्राम में धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा मिली है। देवनारायण मंदिर निर्माण समिति सहित समस्त ग्रामवासियों ने इस अनुकरणीय सेवा के लिए दानदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। गांव में इस पुण्य स्मृति कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है।