उज्जैन। केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू द्वारा बताया गया कि गत दिवस संस्था सर्व धर्म कौमी एकता समिति द्वारा जांच एवं परीक्षण में चिकित्सक परामर्श अनुसार परिरूद्ध / निरूद्ध बंदियों को नम्बर के चश्में वितरण किये गए। संस्था द्वारा 14 पुरूष 01 महिला कुल 15 बंदियों को निःशुल्क नम्बर के चश्में वितरित किये गए। समिति अध्यक्ष फहीम सिकन्दर द्वारा जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू का साफा बांधकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया एवं जेल प्रशासन द्वारा चलाई जा रही सुधारात्मक गतिविधियों की प्रशंसा व्यक्त कर भविष्य में जरूरतमंद बंदियों के लिए सदैव निःशुल्क चश्में प्रदाय करने की बात कही।
इस अवसर पर जसमनसिंह डावर उप अधीक्षक (प्रशासन), सुरेश गोयल (सहा अधीक्षक), प्रवीण कुमार मालवीय (सहा अधीक्षक) एवं बड़ी संख्या में बंदियों सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा।