BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2025, 1:39 pm
KHABAR : नीमच में जैविक खेती को नई दिशा, दशहरा मैदान में साप्ताहिक जैविक हाट का शुभारंभ, सीधे नागरिकों तक पहुंचे प्राकृतिक और रसायन-मुक्त उत्पाद, एसडीएम संजय साहू ने किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में जैविक खेती को प्रोत्साहन देने की दिशा में जिला प्रशासन, नगर पालिका एवं कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से दशहरा मैदान में साप्ताहिक जैविक हाट बाजार की शुरुआत की गई है। इस जैविक हाट के माध्यम से नागरिकों को पूरी तरह प्राकृतिक, जैविक एवं रसायन-मुक्त अनाज, सब्जियां, फल, मसाले सहित अन्य उत्पाद सहज रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शनिवार को आयोजित पहले जैविक हाट का निरीक्षण एसडीएम संजय साहू ने किया। उन्होंने जैविक किसानों से चर्चा कर जैविक खेती की प्रक्रिया, लाभ एवं उत्पादों की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा स्वयं भी जैविक उत्पादों की खरीद की।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री दोनों ही प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि आम नागरिकों तक शुद्ध, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन पहुँचाया जा सके। इसी उद्देश्य के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच में इस जैविक हाट की शुरुआत की गई है।

जैविक हाट में लगभग 15 से 16 जैविक किसान शामिल हुए, जो करीब 35 प्रकार के जैविक उत्पाद लेकर पहुँचे। हाट में खरीदारों का उत्साह देखते ही बना। उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्हें एक ही स्थान पर ताज़ा, सुरक्षित एवं प्रमाणिक जैविक उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नीमच जिले में करीब 1500 किसान जैविक खेती से जुड़े हुए हैं। यह जैविक हाट किसानों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाने का सशक्त मंच प्रदान करेगा, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य और उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मिल सकेंगे।

यह जैविक हाट अब प्रत्येक शनिवार दशहरा मैदान, नीमच में नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। यह पहल जिले को जैविक कृषि के मॉडल जिले के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE