BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद में बेदा नदी पुलिया.. <<     KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-रामगंजमंडी रेल लिंक को लेकर डॉ. जाजू.. <<     देवास में 'चेतक' घुड़दौड़ प्रतियोगिता का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का भाटखेड़ी नाका और 48 साल का.. <<     BIG NEWS : रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से उठा.. <<     शाजापुर में मोहर्रम का पाक महीना शुरू, 'या.. <<     खरगोन जिले के करही में पुलिस की बड़ी.. <<     खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने किया.. <<     शिवपुरी में हत्या का सनसनीखेज मामला,घर से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिलाई मशीनें भेंट कर महिलाओं को बनाया.. <<     KHABAR : जोधा’ बनी घुड़दौड़ की विजेता, महाराणा.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन का कार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नितेश दायमा बने कांग्रेस प्रकोष्ठ के.. <<     KHABAR : नगर पालिका नीमच में आज प्रधानमंत्री आवास.. <<     BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2025, 4:13 pm
KHABAR : कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए नवोदय विद्यालय समिति ने जारी किए प्रवेश पत्र, कल जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आयोजित, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लदुना, जिला मंदसौर के प्राचार्य हरि शंकर रेगर ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं के लिए उपलब्ध 80 सीटों पर प्रवेश हेतु पंजीकृत 3454 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी आवेदक को प्रवेश पत्र प्राप्त करने में समस्या होने पर वह कार्यालय समय में प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय लदुना, जिला मंदसौर से संपर्क कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है। प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 25 को मंदसौर जिले के विभिन्न 11 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है। विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE