BREAKING NEWS
KHABAR : बैंक मित्रों का हल्ला बोल, प्रदेशभर से.. <<     BIG NEWS : गणेश उत्सव की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं.. <<     KHABAR : टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन.. <<     KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2025, 5:44 pm
NEWS : भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठन चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर ठेका श्रमिक संघ की साधारण सभा 14 को, तैयारियां पूर्ण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठन चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर ठेका श्रमिक संघ की रविवार 14 दिसम्बर को आयोजित वृहद् साधारण सभा को लेकर तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई। जानकारी देते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी रतन शर्मा ने बताया कि संघ की साधारण सभा रविवार को प्रातः साढ़े 10 बजे हिन्दुस्तान जिंक गेट से भीलवाड़ा रोड़ पर आजोलिया का खेड़ा, माहेश्वरी होटल के सामने आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि काफी लम्बे समय के बाद श्रमिकों की मंशानुरूप भारतीय मजदूर संघ के घटक के रूप में संचालित इस नव श्रमिक संगठन की पहली आयोजित वृहद साधारण सभा को लेकर श्रमिकों में काफी उत्साह का वातावरण है। पिछले 15 दिनों से इस सभा को लेकर स्थानीय श्रमिकों द्वारा तैयारियाँ की जा रही है वहीं कई दिनों से श्रमिकों द्वारा रैलियां निकाल कर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस साधारण सभा में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगणों सहित संगठन के हजारों की संख्या में श्रमिक उपस्थित रहेंगे। आमंत्रित पदाधिकारी श्रमिक हितों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर श्रमिकों के कानूनों और संगठन द्वारा श्रमिक हित में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE