BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2025, 10:21 am
KHABAR : सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं आत्मनिर्भर बनाना, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर

Share On:-

बड़वानी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं आत्मनिर्भर बनाना है। यह बात सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

 

सांसद  पटेल ने कहा कि “फिट युवा- विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में खेल आयोजनों की अहम भूमिका है। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करता है। सांसद खेल महोत्सव युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है और जिले में खेल संस्कृति को मजबूत कर रहा है।


कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रविंद्र कुलकर्णी, खेल महोत्सव संयोजक सचिन चौहान, जगदीश धनगर, बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल शिक्षक एवं दर्शक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE