BREAKING NEWS
KHABAR : सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन का कार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नितेश दायमा बने कांग्रेस प्रकोष्ठ के.. <<     KHABAR : नगर पालिका नीमच में आज प्रधानमंत्री आवास.. <<     BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने मनाई महाराणा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,.. <<     KHABAR : नीमच में 91वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : दतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, गोली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में दावत-ए-इस्लामी का सुन्नतों भरा.. <<     KHABAR : पिपरोट नर्सरी में कलश यात्रा के साथ शिव.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को.. <<     NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2025, 10:38 am
KHABAR : 1.05 करोड़ की सड़क, डामर के बिना बिछाई गिट्टी, पैरों से उखड़ रही सड़क, ग्रामीणों ने खोली पोल, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। अंबाह क्षेत्र में निर्माणाधीन-पाहटी-धनसुला रोड में भारी भ्रष्टाचार सामने आया है। करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से बन रही 1.50 किलोमीटर लंबी डामर सड़क की गुणवत्ता इतनी खराब है कि ग्रामीणों ने इसे पैरों से कुरेदकर उखाड़ दिया।


ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर न तो ढंग से डामर डाला गया, न ही गिट्टी सही तरीके से जमाई गई। पैरों से रगड़ते ही गिट्टी और नीचे की धूल बाहर आ गई, जिससे निर्माण की पोल खुल गई।


वीडियो में उजागर हुआ घटिया निर्माण
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण से पहले
धूल की सफाई नहीं की गई 
डामर की कोटिंग (लेयर) नहीं बिछाई गई
गिट्टी में तय 3.5 प्रतिशत डामर की जगह सिर्फ 1 प्रतिशत डामर मिलाया गया
यानी कागजों में डामरीकरण और ज़मीन पर सिर्फ खानापूर्ति।


एक महीने भी नहीं चलेगी सड़क
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह बनी सड़क बरसात तो दूर, एक महीना भी नहीं टिक पाएगी। अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो करोड़ों रुपए की सरकारी राशि मिट्टी में मिल जाएगी।


साहब, यह सड़क पैरों से उखड़ रही है। न डामर की सही परत डाली गई, न गिट्टी जमी है। हमने खुद वीडियो बनाकर दिखाया है, ऐसी सड़क एक महीने भी नहीं चलेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE